Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana (MMSY) 2024 के तहत बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा दिल्ली की महिलाओ को 1000 रुपए देने के लिए आवेदन फॉर्म भरे जा सकते है। हालांकि इस योजना की घोषणा तो वित्त वर्ष का बजट पेश करते व्यक्त ही हो चुकी थी जिसे अब बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।
इसलिए आपको इस लेख के जरिए योजना से जुड़ी सारी जानकारी देनेवाले है ताकि जब भी इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाए तब आप किसी भी परेशानी का सामना की बिना ही इस योजना का लाभ उठा सकें।
Contents
- 1 दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना क्या है? Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana in Hindi
- 2 आवेदन प्रक्रिया
- 2.1 Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Online Apply Delhi
- 2.2 दिल्ली महिला सम्मान योजना में Application Form के जरिए आवेदन करने की प्रक्रिया
- 2.3 Helpline Number
- 2.4 Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Official Website Delhi
- 2.5 योजना का क्रियान्वयन
- 2.6 महिलाओं के लिए सामाजिक और आर्थिक प्रभाव (Social and Economic Impact on Women)
- 2.7 निष्कर्ष Conclusion
- 2.8 FAQs
दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना क्या है? Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana in Hindi
दिल्ली सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” (MMSY) शुरू की है। यह योजना समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने और उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बनाई गई है।
दिल्ली में महिला सम्मान योजना की घोषणा वित्त वर्ष के बजट के दौरान ही की गई थी। जिसे बहुत जल्द ही दिल्ली की सरकार द्वारा लागू किया जाएगा। किन्तु इस योजना का लाभ केवल निर्धारित की गई महिलाओ को ही मिलने वाला है। इसलिए इस लेख में हम इस योजना के मुख्य बिंदुओं, लाभों, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानेंगे।
Highlights
श्रेणी | विवरण |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (MMSY) |
लॉन्च वर्ष | 2024 |
लॉन्च करने वाला विभाग | दिल्ली सरकार |
लक्ष्य समूह | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं |
योजना का उद्देश्य | महिलाओं को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना। |
आर्थिक सहायता | हर महीने 1000 रुपए सीधे बैंक खाते में |
स्वरोजगार सहायता | छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरणा और आर्थिक मदद। |
प्रमुख लाभ | शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वरोजगार में सुधार। |
पात्रता मानदंड | दिल्ली की स्थायी निवासी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं। |
दस्तावेज़ आवश्यकताएँ | आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, और बैंक खाता विवरण। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन। |
क्रियान्वयन की देखरेख | दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा। |
योजना का प्रभाव | महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार। |
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना: अब 18 साल की उम्र से अधिक हर महिला को केजरीवाल सरकार ₹1000/माह देगी।
— AAP (@AamAadmiParty) March 4, 2024
बहन बेटियों को घर के बड़े हाथ में पैसे रखते हैं। मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal दिल्ली परिवार के बड़े के तौर पर दिल्ली की बहन बेटियों के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं।
—… pic.twitter.com/H0SK0CwnOK
Mahila Samman Yojana Delhi Latest Update
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” के तहत महिलाओं को प्रति माह ₹1,000 का मानदेय दिया जाएगा। इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित आप की पदयात्रा के दौरान केजरीवाल ने इस योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का राष्ट्रीय राजधानी में पंजीकृत मतदाता होना आवश्यक है। उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आपके लिए कार्य कर रहा हूं। जल्द ही आपके बैंक खातों में ₹1,000 प्रति माह जमा किए जाएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया भी शीघ्र ही शुरू की जाएगी।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनकी मदद स्थानीय विधायक करेंगे।
आप सरकार ने मार्च में पेश किए गए 2024-25 के बजट में “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” की घोषणा की थी। इस योजना के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की सभी पात्र महिलाओं को ₹1,000 मासिक मानदेय देने का वादा किया गया है। इसके लिए सरकार ने ₹2,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
महिला सम्मान योजना 2100 रुपए कब मिलेंगे?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने योजना के एलान के दूसरे दिन ही महिलाओ को दोगुनी खुशी दे दी है। क्योंकि उन्होंने एलंकिया है की यदि वर्ष 2025 में दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में यदि आम आदमी फिर सरकार बनाती है तो इस सम्मान राशि को हर महीने 1000 रुपए से बढ़ाकर 2100 रुपए कर दिए जाएंगे।
योजना का उद्देश्य (Objective of the Scheme)
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हैं। योजना के माध्यम से उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
योजना की मुख्य विशेषताएँ
- वित्तीय सहायता:
इस योजना के तहत महिलाओं को वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि उनके बैंक खाते में सीधे जमा की जाएगी। - आर्थिक आत्मनिर्भरता:
योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद करना है। - सुरक्षा और सम्मान:
महिलाओं को समाज में सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह योजना तैयार की गई है।
लाभार्थियों के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for Beneficiaries)
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं:
- आवेदिका दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आय सीमा 18 से 60 वर्ष की होनी चाहिए।
- केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- महिला के परिवार की सालाना इनकम 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- वही आवेदक महिला आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
- यदि महिला सरकारी नौकरी कर रही होगी तो वह इस योजना के लिए अपात्र हो जाएगी।
- इसके अलावा विधायक या फिर सांसद रह चुकी या फिर मौजूदा है तो भी वह योजना का लाभ लेने के लिए हकदार नहीं होगी।
योजना के लाभ (Benefits of the Scheme)
- वित्तीय सहायता:
हर महिला को वार्षिक आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताएं पूरी हो सकें। - स्वरोजगार के अवसर:
महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। - शिक्षा और स्वास्थ्य:
योजना के तहत महिलाओं के बच्चों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Online Apply Delhi
दिल्ली सरकार द्वारा अभी तक योजना की आधिकारिक वेबसाईट शुरू नहीं की है। किन्तु आपको चिंता करने की कोई आवश्यक नहीं है क्योंकि जब भी Mahila Samman Yojana Official Website/Portal शुरू होगा तब आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं:
योजना के लिए आवेदन करने के लिए दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। - पंजीकरण करें:
- पोर्टल पर जाकर “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” का चयन करें।
- आवश्यक विवरण भरकर अपना अकाउंट बनाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें:
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आय विवरण, और बैंक खाता संख्या को सही-सही भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें:
- आवश्यक दस्तावेज़ (आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण) स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें:
- सभी जानकारी की पुष्टि करें और फॉर्म सबमिट करें।
- सबमिशन के बाद आपको एक रसीद या संदर्भ संख्या मिलेगी जिसे सुरक्षित रखें।
- स्टेटस चेक करें:
- आवेदन की स्थिति जानने के लिए पोर्टल पर लॉग इन करें और स्टेटस ट्रैक करें।
Disclaimer – सरकार की तरफ से ऑफिसियल वेबसाइट जारी होने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो कर के मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ आसानी से लिया जा सकता है। इस विषय में जैसे ही कोई नई जानकारी अपटेड होगी हमारी वेबसाइट के जरिये आपको सबसे पहले इसकी जानकारी दी जाएगी ।
दिल्ली महिला सम्मान योजना में Application Form के जरिए आवेदन करने की प्रक्रिया
- निकटतम कार्यालय पर जाएं:
योजना से संबंधित जानकारी और फॉर्म प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के नजदीकी सरकारी कार्यालय, विधायकों के कार्यालय, या महिला सशक्तिकरण केंद्र पर जाएं। - आवेदन फॉर्म प्राप्त करें:
- “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” का फॉर्म प्राप्त करें।
- फॉर्म भरें:
- फॉर्म में सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आय विवरण, और बैंक खाता संख्या सही-सही भरें।
- दस्तावेज़ संलग्न करें:
- आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज़ (आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण) की फोटोकॉपी संलग्न करें।
- फॉर्म जमा करें:
- भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज़ संबंधित अधिकारी या कार्यालय में जमा करें।
- रसीद प्राप्त करें:
- आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक रसीद या संदर्भ संख्या दी जाएगी जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण नोट्स:
- ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया में दी गई जानकारी और दस्तावेज़ सही और पूर्ण होने चाहिए।
- आवेदन की स्थिति समय-समय पर जांचते रहें।
- यदि कोई समस्या हो, तो योजना के तहत सहायता केंद्र या स्थानीय विधायक कार्यालय से संपर्क करें।
Helpline Number
फिलहाल सरकार की ओर से योजना से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर या फिर किसी भी तरह का टोल फ्री नंबर जारी नहीं किया गया। किन्तु जल्द ही हेल्पलाइन नंबर शुरू हो सकता है इसकी जानकारी आपको पीएम योजना अखबार पर सबसे पहले दी जाएगी।
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Official Website Delhi
अब यदि आप योजना की आधिकारिक वेबसाईट देखना चाहते है तो आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा क्योंकि सरकार महिलाओ को हर महीने 1000 रुपए देने से पहले जैसे ही आधिकारिक वेबसाईट लॉन्च करेगी तब हम आपको सबसे पहले जानकारी देंगे।
योजना का क्रियान्वयन
दिल्ली सरकार इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर रही है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजना का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे।
महिलाओं के लिए सामाजिक और आर्थिक प्रभाव (Social and Economic Impact on Women)
यह योजना महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित होगी। वित्तीय सहायता से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती हैं और समाज में अधिक आत्मविश्वास से कार्य कर सकती हैं।
निष्कर्ष Conclusion
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दिल्ली सरकार की एक सराहनीय पहल है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना से महिलाओं को न केवल आर्थिक मदद मिलेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी बनाने का अवसर भी मिलेगा।
FAQs
दिल्ली में महिलाओ को किस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए दिए जा रहे है?
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (MMSY)
दिल्ली महिला सम्मान योजना का लाभ किन महिलाओ को मिलेगा?
जिसकी आयु 18 साल से अधिक और 60 वर्ष से कम है साथ ही साथ जिसकी आर्थिक परिस्थिति कमजोर है उन्हे इस योजना के तहत लाभ मिल पाएगा।
महिला सम्मान योजना दिल्ली का आवेदन फॉर्म कैसे मिलेगा?
फिलहाल अभी तक इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।